News1India

PFI पर बैन: टेरर कनेक्शन के आरोप में सरकार अलर्ट, लगाया 5 साल का बैन

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया PFI पर प्रतिबंध की मांग को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को देश से प्रतिबंधित कर दिया है। दरअसल, बुधवार सुबह 6:30 बजे केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा आदेश जारी कर पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। इतना ही नही PFI के साथ ही जुड़े संगठनों पर भी 5 साल का बैन लगाया गया है। टेरर लिंक के आरोप में देश के कई राज्यों में PFI पर लगातार छापेमारी के बाद केंद्र सरकार ने यह ऐक्शन लिया है।

इन-इन संगठनों को किया गया बैन

1- पीएफआई
2- रिहैब इंडिया फाउंडेशन (RIF)
3- कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (CFI)
4- ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (AIIC)
5- नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्ग (NCHRO)
6- नेशनल विमेन फ्रंट
7- जूनियर फ्रंट
8- एम्पावर इंडिया फाउंडेशन
9- रिहैब फाउंडेशन

अभी कहां-कहां एक्टिव है पीएफआई

पीएफआई अभी दिल्ली, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा, तामिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में एक्टिव है।
22 सितंबर और 27 सितंबर को NIA, ED और राज्यों की पुलिस ने पीएफआई पर छापेमारी की थी। जिसमें जांच एजेंसियों को पीएफआई के खिलाफ काफी सबूत मिले थे। जिस दौरान 106 पीएफआई से जुड़े लोग गिरफ्तार हुए थे। वहीं, दूसरे राउंड में 247 पीएफआई से जुड़े लोग गिरफ्तार किए गए थे। जिस सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्रालय ने पीएफआई पर बैन लगाने का फैसला किया है।

Exit mobile version