Site icon News1India

Barabanki: CM Yogi की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की गोली लगने से हुई मौत, हाथ में करतूस, बेड पर पड़ा मिला शव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की शुक्रवार को गोली लगने से मौत हो गई। बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब हेड कांस्टेबल की सर्विस रिवॉल्वर से अचानक फायर हो गया। गोली सीधी उनके सिर में जा लगी और वह मौके पर ही गिर पड़े। घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे मसौली थाना क्षेत्र में ग्रीन गार्डन सिटी में स्थित सिपाही के आवास पर हुई। देर रात पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे थे। एसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि पिस्टल की सफाई करते वक्त गोली चलने की संभावना है।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

वहीं हर पहलू से जांच की गई है। अयोध्या जिले के इनायतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कदमपुर निवासी वेदप्रकाश यादव के पुत्र संदीप यादव पुलिस विभाग में हेडकांस्टेबल थे और पिछले पांच साल से मुख्यमंत्री की सपरक्षा में तैनात थे। संदीप ने कुछ साल पहले मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे के बगल स्थित ग्रीन गार्डन सिटी में अपना मकान बनवाया था और यहीं पर उनकी पत्नी निशा व आठ साल की पुत्री अर्पिता रहती है। मकान में कुछ किरायेदार भी रहते हैं। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे संदीप लखनऊ से अपने मकान पर पहुंचे। वहीं शाम करीह सात बजे अचानक गोली चली तो आसपास के लोग भी चौंक पड़े।

पिस्टल की सफाई करते वक्त गोली चलने से हुई मौत

पत्नी निशा के रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मकान के कमरे में पहुंची तो संदीप लहूलुहान पड़ा था। गोली उनके माथे में लगी थी। आनन-फानन उसे अस्पताल में ले जाने की कोशिश हुई मगर मौत हो चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। मसौली थाना मसौली थाने के साथ शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी भी पहुंचे। संदीप के हाथों में कारतूस था जबकि पास में ही पिस्टल व मैगजीन पड़ी थी। पुलिस ने इसकी सूचना अयोध्या में रहने वाले परिजनों को दी। देर रात पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि, पिस्टल की सफाई करते वक्त गोली चलने की संभावना है। हर पहलू की जांच की जा रही है। संदीप पिछले पांच साल से सीएम की सुरक्षा में तैनात था

Exit mobile version