Site icon News1India

Barabanki: मोबाइल की टॉर्च लाइट में मंत्री जी का औचक निरीक्षण, शिकायत मिलने पर पहुंचे थे बडौल उपकेंद्र

उत्तर प्रदेश: यूपी के बिजली मंत्री एके शर्मा औचक निरीक्षण करने बाराबंकी पहुंचे हैं. बिजली मंत्री के औचक निरीक्षण में बाराबंकी जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई. बड़ेल उपकेंद्र पर विद्युत मंत्री के निरीक्षण में लाइट गायब रही थी.

मंत्री को घंटों मोबाइल की टार्च में उपकेंद्र का निरीक्षण करना पड़ा. बिजली मंत्री ने निरीक्षण के दौरान लाइट गायब होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई. उन्होंने अधिकारियों को जिले में रोस्टर के अनुसार सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति करने के सख्त निर्देश दिए.

दरअसल उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में विद्युत व्यवस्था को लेकर लोग लगातार शिकायत कर रहे थे. जिले के कई इलाकों के लोग बिजली विभाग को ट्वीट कर अधिकारियों को फोन कर क्षेत्र में हल्की बारिश या अन्य खराबी के कारण कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहने की शिकायत कर रहे थे.

कई क्षेत्रों से लोग आए दिन विद्युत विभाग को ट्वीट कर शिकायत कर रहे थे. विद्युत समाधान सप्ताह के दूसरे दिन आज योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और राज्य के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बिजली व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने बाराबंकी पहुंचे. निरीक्षण के दौरान बाराबंकी जिले की विद्युत व्यवस्था खुलकर उनके सामने गई.

बिजली मंत्री एके शर्माजब बड़ेल उपकेंद्र पर निरीक्षण कर रहे थे तो उस दौरान बिजली सप्लाई गायब रही. बिजली मंत्री एके शर्मा को घंटों मोबाइल की रोशनी में बडेल सब-स्टेशन का निरीक्षण करना पड़ा. जिसे लेकर एके शर्मा ने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए जिले में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के सख्त निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें – UP: प्रदेश सरकार ने सपा के विधायकों को करवाया नजरबंद, अब अखिलेश यादव ने संभाला है मौर्चा

Exit mobile version