Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Bareilly: बेखौफ बदमाशों ने बनाया पुलिस को निशाना, चौकी में घुसकर की फायरिंग, एक सिपाही को लगी गोली

Anu Kadyan by Anu Kadyan
December 17, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि इस बार उन्होंने पुलिस को ही निशाना बना दिया है। ताजा मामला बरेली से है। जहां अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस चौकी में घुसकर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक सिपाही को गोली लग गई। गोली लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल सिपाही खतरे से बाहर है। अचानक हुई फायरिंग की आवाज से चौकी में हड़कंप मच गया। वहीं घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस खुद ही सुरक्षित नहीं

चौकी में फायरिंग की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने वाली पुलिस खुद ही सुरक्षित नहीं है।

RELATED POSTS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

January 23, 2026
Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

January 21, 2026

यह घटना थाना कैंट क्षेत्र की नकटिया चौकी की बताई जा रही है। जहां चौकी में बैठकर सिपाही काम कर रहा था। इस दौरान दो बदमाश चौकी के सामने अपनी बाइक रोकते हैं। फिर बाइक सवार एक बदमाश बाइक से उतर कर चौकी के अंदर जाता है और फायरिंग कर देते है।

शराब के नशे में धूत था बदमाश

वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाश शराब के नशे में था। दरअसल सिपाही ने बदमाश से शराब के नशे में होने के कारण उसे चौकी से बाहर जाने को कहा। इस बात को लेकर बदमाश और सिपाही के बीच कहासुनी हो गई। तभी बदमाश ने तमंचा निकाला और सिपाही विशाल शर्मा पर गोली चला दी।

अचानक फायरिंग की आवाज से चौकी में हड़कंप मच गया। बड़ी  बात ये है कि बदमाश पुलिस चौकी में फायरिंग करता है और पुलिस के सामने ही तमंचा दिखता हुआ मौके से फरार हो जाता है।

पूरे शहर में नाकेबंदी

वहों घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राहुल भाटी सहित एसएसपी अखिलेश चौरसिया और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। जिसके चलते पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है। पुलिस चौकी फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

Tags: Bareillyfearless miscreantsfiring in police stationNews1India
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
November 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
October 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Next Post

Sambhal: प्लास्टिक के यूज को कम करने के लिए DM ने निकाली अनोखी शवयात्रा, 150 क्विंटल पॉलीथिन को इकट्ठा कर बनी प्लास्टिक की अर्थी

Sultanpur: फिल्म पठान के विरोध में उतरा संत समाज, जगतगुरु परमहंस ने दी चेतावनी, कहा- सिनेमाघर में फिल्म लगी तो उसे ही जला देंगे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist