Site icon News1India

Bareilly: पुलिस चौकी में घुसकर फायरिंग करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, जानें कैसे जाल में फंसे आरोपी

उत्तर प्रदेश में कल देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने थाना कैंट की नकटिया चौकी में फायरिंग की। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। इसके बाद पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी की और सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की।

चैकिंग के दौरान दिखे दो बाइक सवार फिर…

चौकी में अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरा मच गई। गोलियों की गूंज लखनऊ पुलिस महकमे तक भी पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकार मौके पर पहुंचे और फिर टीमें जांच में जुट गई। जिसके बाद सभी पोईंटो पर चैकिंग की गई थी। इस कड़ी में चौकी इंचार्ज नकटिया के द्वारा सैक्टर रोड ठिरिया पर चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो बाईक सवार दिखाई दिए। जिन्हें रुकने के लिए कहा गया परंतु वह नहीं रुके।

वह पालपुर कमालपुर होते हुये फरीदपुर रोड से क्यारा की तरफ भगे। इस सूचना पर थाना क्षेत्र पुलिस बल द्वारा घेरा बन्दी कर दी गई। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वो रूके नहीं और पुलिस की टीम पर फिर से फायरिंग कर दी।

घायल आरोपियों को पहुंचाया अस्पताल

जिसमें आरक्षी आमिर घायल हो गया। वहीं पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षा में जबावी फायरिग की गई। जिसमें दो संदिग्ध बाइक सवार भी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए निकट क्यारा सीएचसी भेजा जा गया। दोनों बदमाशों की पहचान विकास और यशपाल के रूप में हुई है।

ये भी पढ़े-Bareilly: बेखौफ बदमाशों ने बनाया पुलिस को निशाना, चौकी में घुसकर की फायरिंग, एक सिपाही को लगी गोली

Exit mobile version