Site icon News1India

जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए अपने ही बने जान के दुश्मन, पीड़ित बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली में जमीन के छोटे से टुकड़ों के लिए रिश्तों ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। मानवता की सारी हदें पार कर बुजुर्ग दंपति के भतीजे के लड़के व अन्य लोगो ने नशीली दवाओं का डोज देकर लगभग 3 माह तक बुजुर्ग को बंधक बनाकर रखा। जिसके निशान हाथों और पैरों में लिए पीड़ित बुजुर्ग बदहवास लहजे में कापता हुआ जिला अधिकारी के दफ्तर पहुंचा। पीड़ित ने घटित घटना को लेकर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायती पत्र में एक-एक शब्द पर बुजुर्गों की आंख से आंसू झलक रहे थे। दबंगों के चंगुल से किसी तरह छूटने के बाद पीड़ित दंपति अपने दूर के रिश्तेदारों के साथ जिला अधिकारी के दफ्तर पहुंचे और बताया उसकी सारी जमीन हथिया ली गई।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल रायबरेली जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव के रहने वाले बुजुर्ग दंपति राम प्यारी पत्नी राम मनोहर अपने रिश्तेदारों के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। पीड़ित ने रो-रो कर अपनी व्यथा बताई कि दबंगों में अनीता पत्नी चंद्रभान राजापुत्र किशोर अरविंद राहुल पुत्र किशोर राहुल सिंह निवासी ग्राम उपरोक्त ने लखनऊ सहित अन्य जगहों पर ले जाकर नशीली दवाई खिलाकर बंधक बनाकर रखा था।

इस दौरान जबरन सारी जमीन जायदाद लिखा ली दबंगों के गिरफ्त से छूटने के बाद पीड़ित है जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मामले का शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। अब देखना यह है कि इस बुजुर्ग के शिकायती पत्र पर रायबरेली का जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन किस तरह की कार्रवाई करता है या यूं ही यह शिकायती पत्र व यह बुजुर्ग का दर्द यूं ही तड़पने के लिए रह जाता है। यह देखने वाली बात होगी गुलाल इस मामले पर जब जिलाधिकारी से संज्ञान लेना चाहा तो उन्होंने कैमरे पर तो कुछ नहीं बोला लेकिन जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन जरूर दिया है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version