Site icon News1India

Bengaluru-Mysuru Expressway: कर्नाटक में PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘वो मेरी कब्र खोदने में बिजी हैं, मैं बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेस-वे बनाने में बिजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक को कई योजनाओं की सौगात दी और बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित किया। बता दें कि उन्होंने बेंगलुरु-मैसूर-वे का उद्घाटन किया। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को देश को समर्पित करते हुए कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर अपने साथ सिर्फ सुविधा नहीं लाता…, ये रोजगार लाता है, निवेश लाता है, कमाई के साधन लाता है। वहीं बीते वर्षों में सिर्फ कर्नाटक में ही हमने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हाई-वे से जुड़े प्रोजेक्टस में पूंजी निवेश किया है।

पीएम मोदी आगे बोले की 2014 से पहले केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों को तबाह करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। जो पैसा गरीब के विकास के लिए था, उसका हजारों-करोड़ रुपये कांग्रेस की सरकार ने लूट लिया था। कांग्रेस को कभी गरीब के दुख-दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ा हैं। उन्होंने आगे कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही हैं। वहीं मोदी की कब्र खोदने में बिजी है, जबकि मोदी बेंगलुरू-मैसूर एक्सप्रेस-वे बनाने में बिजी है। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी गरीब का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है। मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही कांग्रेसियों को पता नहीं हैकि देश की करोड़ों माताओं -बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

बता दें अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बीते 9 वर्षों में भाजपा सरकार की योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान हुआ है। वहीं कांग्रेस के शासनकाल में गरीब को सुविधाओं के लिए सरकार के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। हमारे देश में दशकों से सिंचाई के जो प्रोजेक्ट्स लटके थे उसे भी तेजी से पूरे कर रहे हैं। इस साल बजट में केंद्र सरकार ने अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। इससे कर्नाटक के बड़े हिस्से में सिंचाई से जुड़ी परेशानियों का समाधान होने वाला है। हमने तय किया कि गन्ने से बनने वाले इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाएंगे। यानि गन्ने की ज्यादा पैदावार होने पर उससे इथेनॉल बनाया जाएगा, इथेनॉल से किसान की आय सुनिश्चित की जाएगी।

Exit mobile version