Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
यूपी के लिए भारत जोड़ो यात्रा ने भरी हुंकार, जानें बागपत से शामली और फिर

यूपी के लिए भारत जोड़ो यात्रा ने भरी हुंकार, जानें बागपत से शामली और फिर पानीपत तक का क्या होगा रूट

दिल्ली में 9 दिनों के ब्रेक का बाद आज फिर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हुंकार भर दी है। बता दें कि राहुल भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को शुरु होकर विभिन्न राज्यों से गुजरती हुई 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। आज ही ये यात्रा दिल्ली के लोनी बॉर्डर से यूपी गाजियाबाद में प्रवेश करेगी।

दिल्ली से यूपी तक भारत जोड़ो यात्रा का रूट

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुरू हो गई जो दोपहर 12 बजे लोनी बॉर्डर से यूपी में प्रवेश करेगी। लोनी बॉर्डर पर यूपी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ फ्लैग हैडिंग ओवर सेरेमनी होगी। यहां यूपी कांग्रेस को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा जाएगा, जो राहुल गांधी यात्रा को दौरान साथ लेकर चल रहे हैं।

इसके बाद राहुल की यात्रा 4 जनवरी को बागपत के माविकला गांव पहुंचेगी, जहां यात्रा के पहले दिन का समापन होगा। यात्रा रात में यहीं रूकेगी। अगले दिन सुबह यहां से ही यात्रा शामली के लिए रवाना होगी। इसके बाद यात्रा 5 जनवरी सुबह 6 बजे शामली से चलेगी और शाम 6:30  हरियाणा के पानीपत में प्रवेश करेगी। 

‘अब नहीं तो कब’- यात्रा का नया टाइटल सॉन्ग

राहुल की पदयात्रा 6 जनवरी से 11 जनवरी तक हरियाणा में ही रहेगी। 7 जनवरी को पानीपत में ही राहुल की बड़ी सभा का आयोजन होगा। इसके बाद राहुल गांधी 8 और 9 जनवरी को कुरुक्षेत्र में प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। 12 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश कर जाएगी।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अगला चरण शुरू होने से पहले सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने नया टाइटल सॉन्ग जारी किया है। इसके बोल हैं कुछ इस प्रकार हैं “अब नहीं तो कब’। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल के जरिए यह गीत शेयर किया है। कांग्रेस ने लोगों से अपील की है कि वो देश को एक करने के लिए अलख जगाएं।

Exit mobile version