Site icon News1India

Bharat Jodo Yatra: यूपी के बागपत से शामली के लिए शुरू हुई राहुल गांधी की पदयात्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा यूपी के बागपत और शामली के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि 9 दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार को दिल्ली से शुरू हुई पदयात्रा ने दोपहर करीब एक बजे लोनी बार्डर होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया था। आज सुबह करीब सवा 6 बजे राहुल की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा मवीकलां से फिर शुरू हुई। पश्चिम प्रांत के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा आज शाम शामली पहुंचेगी। यात्रा के चलते सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा में आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होंगे।

कड़ाके की ठंड लगे भारत जोड़ो के नारे

इस कड़ी में एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी मनीष कुमार मिश्र यात्रा के आगे आगे चल रहे हैं। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश दिख रहा है। इस कड़ाके की ठंड में भी लोग हाईवे किनारे डटे हुए राहुल जिंदाबाद और भारत जोड़ो के नारे लगा रहे हैं। पदयात्रा ग्राम काठा, पाली होते हुए 7.38 बजे राष्ट्रवंदना चौक से होकर गुजरी। गुफा वाले बाबा के मंदिर में दो घंटे ठहरने के बाद राहुल कार से बड़ौत पहुंचेंगे।

‘मुझे अपने भाई पर गर्व है’

वहीं बीते दिन प्रियंका गांधी ने लोनी बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके भाई ने देश को जोड़ने की शुरुआत की। लोग पूछते हैं कि आपके भाई टी शर्ट में यात्रा कर रहे हैं उन्हें ठंड नहीं लगती क्या, आपको उनकी सुरक्षा की चिंता नहीं होती। मैं उन्हें कहती हूं कि जो सत्य के साथ है उन्हें कुछ नहीं हो सकता।

Exit mobile version