News1India

15 अगस्त को MP की ये बेटी फिर रचेगी इतिहास, करेंगी ये बड़ा कारनामा

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर देश में हर घर तिरंगा अभियान जारी है। जिसके चलते पूरे देश में देशप्रेम की भावन जागृत हुई है। लोग अपने सोशल मीडिया पर तिरंगा लहरा रहे है। तो वहीं मध्य प्रदेश की एक बेटी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट तिरंगा लहराने की ठानी है।

दरअसल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर मध्य प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन करने वाली भावना डेहरिया अब 15 अगस्त को ऊंचाई 18 हजार 510 फीट पर तिरंगा फहराएंगी। यूरोप की सबसे ऊंची 15 अगस्त को अपना तिरंगा शान लहराएगा।

हर घर तिरंगा अभियान

वहीं आजादी के अमृत महोत्सव में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के एएमडी विवेक श्रोत्रिय ने शुक्रवार को पर्वतारोही भावना को राष्ट्रीय ध्वज भेंटकर सफल होने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने की बात भी कही।

इसी बीच जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर एवं प्रमुख सचिव व मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट के शिखर किया फतेह

इसी कड़ी में छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव की पर्वतारोही भावना शुक्रवार को मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के कार्यालय पहुंची। साथ ही डिप्टी डायरेक्टर एडवेंचर एवं फिल्म उमाकांत चौधरी ने भी भावना को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में एडवेंचर और ट्रेकिंग के प्रति युवाओं में आकर्षण बढ़ाने हेतु इस तरह के प्रयासों में सहयोग किया जा रहा है।

आपको बता दें पर्वतारोही भावना 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट के शिखर पर फतेह हासिल करने वाली प्रदेश की चुनिंदा महिलाओं में से एक है।

उन्होंने वर्ष 2019 में दीपावली के दिन अफ्रीका महाद्वीप का माउंट किलिमंजारो और होली के दिन ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का माउंट कोजिअस्को के सबसे ऊंचे शिखर पर फतह हासिल कर भारत का परचम दुनिया में लहराया था।

ये भी पढ़े-Lucknow: मोहर्रम जुलूस के दौरान बदला रहेगा आपके शहर का ट्रैफिक, पुलिस ने जारी किए कंट्रोल रूम के नंबर

Exit mobile version