Site icon News1India

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा! बारिश की वजह से महिला को लगा करंट, हुई मौत

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। ऐसे में बारिश की वजह से कुछ लोगों को राहत मिलती दिख रही है तो वहीं कुछ लोगों के लिए बारिश आफत बन गई है। आपको बता दे, बारिश की वजह से कई जगहों पर वाटर लॉगिंग हो गई, जिसकी वजह से एक महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतिका का नाम साक्षी आहूजा है। महिला कल रात पति के साथ कहीं ट्रेन से जा रही थी, जिसके लिए वह रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहीं बारिश की वजह से वाटर लॉगिंग के पानी में बिजली की तारें डूबी हुई थी। जिसमें करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आने की वजह से लड़की की मौके पर मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

करीब साढ़े पांच बजे साक्षी आहुजा नाम की महिला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। महिला के साथ दो महिलाएं और तीन बच्चे भी मौजूद थे। साक्षी को चंडीगढ़ जाना था। गौरतलब है की दिल्ली में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण दिल्ली जलमग्न हो चुकी है। जगह-जगह बस पानी भरा हुआ है, महिला ने कीचड़ से बचने के लिए खंबे को पकड़ लिया जिसकी वजह से उसे तेज करेंट लगा और उसकी मौत हो गई वहां मौजूदा लोगों ने महिला की मदद करने की कोशिश की लेकिन महिला की जान नहीं बच पाई।

इस मामले को लेकर ए एस आई गायकवार्ड ने बताया कि साक्षी आहुजा नाम की महिला को करेंट लगा और वो बेहोश हो गई जिसके बाद घयल साक्षी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इसी कड़ी में माधवी चोपड़ा ने संबंधित अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। टीम ने घटना स्थल की हर एंगल से फोटोग्राफी कर निरीक्षण किया।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version