Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने एक हुक्का बार में छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यहां अवैध रुप से हुक्का बार चलाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय का है। बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से अवैध रुप से हुक्काबार संचालित होता था। रोजाना बड़े संख्या में यहां युवक युवती नशीले पदार्थ का सेवन करते है। शहर के कई बदमाश यहां पहुंचते थे। बताया जा रहा है कि यहां आने वाली लड़कियों से होटल मालिक पर्सनल डिटेल मांगा करता था। राजनीतिक संरक्षण से चल रहे इस होटल को विधायक सदर विधायक महेश गुप्ता ने किया था।
यहां पुलिस ने छापेमारी के दौरान लूट की योजना बना रहे 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि यहां लुटेरों का अड्डा बना हुआ था और आने वाले युवतियों का पर्सनल डिटेल मांगकर लूट की योजना बना रहे थे। हिरसत में लिए गए लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो पुराने मामला का भी भंडाफोड़ हुआ है।
गुप्त रुप से चल रहे इस बार की सूचना किसी लड़की ने पुलिस को दी। पुलिस ने आगे बताया कि यहां हिंदू लड़कियों की पर्सनल डिटेल और मोबाइल नंबर लिया जाता था और बाद में होटल मालिक लड़कियों का नंबर अपने दोस्तों को दे देता था और फिर ये लोग लड़कियों का शोषण करते थे। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर हर एंगल से जांच कर रही है।