बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News: डिप्टी CM बृजेश पाठक ने सपा पर साधा निशाना, कहा रोज होते थे दंगे, स्वास्थ्य व्यवस्था भी थी बदहाल

रदोई में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने मल्लावा पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव और तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला।

by Juhi Tomer
अप्रैल 27, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने मल्लावा पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव और तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला। बृजेश पाठक ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में रोज दंगे होते थे गुंडागर्दी और अराजकता फैली हुई थी अस्पताल बेहाल से हमारी सरकार ने गुंडे माफियाओं के नेटवर्क को खत्म किया और बेहतर अस्पताल स्थापित किए भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास के वादे पर काम कर रही है।

गुंडे माफिया डरे हुए हैं,गुंडे माफिया जेल में हैं-  बृजेश पाठक 

भारतीय जनता पार्टी में हरदोई के मल्लावां नगर पालिका परिषद की प्रत्याशी सुशीला देवी के समर्थन में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार की चर्चा करना चाहूंगा, 2017 से उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार चल रही है, 2017 से पहले समाजवादी पार्टी की सरकार पूरी तरीके से भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी थी आपको याद होगा कि घोटाले में उनके मंत्री आज भी जेल में हवा खा रहे हैं,ये लोग जनता के संसाधन पर ठेका पट्टी पर लूट करने का काम करते थे,दुकान कब्जा करने का काम करते थे अपराधियों का बोलबाला था हमारी सरकार ने तय किया कि हमारी बहू बेटियां जो स्कूल जाती हैं या आफिस जाती हैं जो मनचले खड़े होकर फब्तियां कसते थे 25,000 से अधिक मुकदमे दर्ज करके उनको जेल भेजने का काम हमारी सरकार ने किया।आज पूरे प्रदेश में एक भी माफिया गिरोह सक्रिय नहीं है पूरी तरीके से माफिया नेटवर्क को समाप्त करने का काम हमारी सरकार ने किया है,आज मैं कह सकता हूं उत्तर प्रदेश में गुंडे माफिया डरे हुए हैं,गुंडे माफिया जेल में हैं या प्रदेश को छोड़कर के चले गए हैं,पूरी तरह से जनता को भय मुक्त समाज देने का काम हमारी सरकार ने किया है।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

उन्होंने कहा अभी सीएजी की रिपोर्ट आई है सीएजी की रिपोर्ट में आया है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में केवल स्वास्थ्य महकमे में 13000 करोड़ का घोटाला करने का काम किया, पूरी तरह से स्वास्थ्य संसाधन समाप्त हो गए, तबेले बना कर रख दिए थे अस्पतालों में,आज दावे के साथ हम कह सकते हैं कि हमारे 95 से अधिक अस्पताल गुणवत्ता प्रमाण पत्र लेकर नंबर एक पर देश के पैमाने पर काम कर रहे हैं। सभी अस्पतालों में डॉक्टर समय से बैठ रहे हैं,पुलिस प्रशासन सख्त से सख्त एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही कर रहा है। सपा सरकार घोटालों की सरकार थी,1,000 से अधिक दंगे हुए मुजफ्फरनगर हो या कोई दूसरा जिला हो लगातार दंगे पर दंगे होते थे लेकिन हमारी सरकार में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। इसलिए मैं आज आपसे अपील करने आया हूं एक तरफ भारतीय जनता पार्टी दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी है, भारतीय जनता पार्टी एकमात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है और हम सबको साथ लेकर चलते हैं।

समाजवादी पार्टी की सरकार में जो गुंडा थे लोग भूले नहीं –बृजेश पाठक 

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जेपीसीएम बृजेश पाठक ने कहा कि-देखिए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए काम कर रही है समाजवादी पार्टी की सरकार में जो गुंडा ही थी अराजकता थी दंगे थे लोग भूले नहीं हैं। हमने सभी को बेहतर सुविधाएं देने का काम किया है और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में बेहतर से बेहतर काम हुआ है आप चारों तरफ निकल कर देख लीजिए हम लोग पूरे प्रदेश में भ्रमण कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रचंड बहुमत के साथ जीत रहे हैं हरदोई जनपद में भी हमारे सभी प्रत्याशी कमल के निशान पर प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं।  यहां मल्लावां नगर पालिका परिषद में जीतकर पंचायत में आएंगे और मैं दावे के साथ कह सकता हूं यहां जो जनसैलाब उमड़ा है उसको देख कर कोई संशय नहीं रह गया है सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोग इकट्ठा होकर हमारे कमल के चुनाव चिन्ह पर बटन दबा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी को जनता कभी माफ नहीं करेगी

अखिलेश यादव का कहना है कि जाति के नाम पर एनकाउंटर किए जा रहे हैं इसको लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा समाजवादी पार्टी के पास कहने को कुछ बचा नहीं है। वह डिलीट हो चुके हैं वह केवल सोशल मीडिया पर और वातानुकूलित कक्ष में बैठकर थे राजनीति कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी को प्रदेश की जनता ने पूरी तरीके से नकार दिया है। मान्यवर मैं विकास और डेवलपमेंट की बात कर रहा हूं कृपया उत्तर प्रदेश के विकास में उत्तर प्रदेश के नागरिक मेहनत कर रहे हैं समाजवादी पार्टी के लोग अड़चने डाल रहे हैं यह दुखद है समाजवादी पार्टी को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Tags: depty cm brijesh pathakdouble engine sarkarHardoiHardoi Hindihardoi NewsHardoi News In HindiKanpur NewsLatest Hardoi News in Hindilatest news in hindiUP NewsUP PoliticsUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Next Post

Kanpur: ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस का ताबड़तोड़ वार, लाखों की नगदी के साथ सटोरिए गिरफ्तार

Atiq Ahmad: पावर पैसा और अधूरी प्रेम कहानी... 7 साल बाद इंतकाम के लिए लौटा ‘वो’ और अतीक को रास्ते से हटा दिया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In