Site icon News1India

Aircraft Issue: बहुत हुआ किराए का प्लेन, अब उड़ान भरेगा तेजस्वी का हेलिकॉप्टर, BJP पर बरसे तेजस्वी यादव, कहा- बिहार के फैसले से उनको दिक्कत

बिहार में क्या उड़ेगा बिहार का हेलिकॉप्टर! अब आप सोच रहे होंगे की बिहार का हेलिकॉप्टर कब और कैसे आया तो आपको बता दें कि बिहार का हेलिकॉप्टर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जुबान पर आया है। बिहार में इस बार दूसरा जंग छिड़ गया है बता दें कि जेट प्लेन खरीदने को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। वहीं भाजपा लगातार बिहार सरकार को घेर रही है। ऐसे में दोनों ओर से लगातार बयानबाजियां जारी हैं।

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बोला हमला

दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे बीजेपी वालों के बयानों पर कोई जवाब नहीं देना है। लेकिन आप लोग पूछ रहे हैं, इसलिए मैं पूछता हूं क्या बिहार के पास आपना एविएशन नहीं होना चाहिए? बता दें कि पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के पास अपना एविएशन क्यों होना चाहिए, गुजरात सरकार जहाज लेती है तो बहुत अच्छा काम करती है। उन्होंने कहा कि हम जहाज इसलिए ले रहे हैं ताकि सरकारी कामकाज में बाधा ना आए।

काम का जल्द से जल्द निपटारा हो, इसलिए जहाज लिया जा रहा है। लेकिन इस पर विपक्ष राजनीति कर रहा है। बिहार के डिप्टी सीएम ने बीजेपी की तरफ से अपने फायदे के लिए जहाज लेने और प्रचार करने के लिए बिहार का पैसा खर्च करने पर सवाल उठाया। तेजस्वी ने कहा कि जहाज का प्रयोग प्रचार के लिए नहीं होगा। वहीं उन्होंने कहा कि सुशील कुमार मोदी सराकरी हेलीकॉप्टर पर बन बैठते थे क्या? क्या उन्हें प्राइवेट जहाज में नहीं बैठना पड़ा?

बीजेपी पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप

तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके बल्कि अपना एविएशन होने की बात रखते हुए कहा कि अन्य राज्यों के पास भी अपना एविएशन है, जितने भी केंद्रीय मंत्री हैं, उनके पास अपना प्राइवेट जेट है। उन्होंने कहा कि जरा ऐसे किसी केंद्रीय मंत्री का नाम बताएं, जो प्राइवेट जेट से नहीं घूमता हो। उन्होंने बीजेपी पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज हम लोग कमर्शियल प्लेन लेकर कोलकाता गए थे। जरा पता लगाएं, योगी जी किस जहाज से आए थे।

Exit mobile version