Site icon News1India

Bihar Train Fire: भेलवा रेलवे स्टेशन के पास DMU ट्रेन में लगी आग, ट्रेन में लगी आग का वीडियो आया सामने..

देशभर में आए दिन बड़े हादसे और घटनाएं हो रही है और सिलसिला है कि थमने का नाम नहीं रहा..कभी रोड़ दुर्घटना तो कभी आग का भयंकर तांडव देखने को मिलता है..ऐसी घटनाओं ने देश में तहलका मचा रखा है..

ऐसी ही एक घटना बिहार के रेलवे स्टेशन से सामने आई है..जहां सुबह-सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया..

DMU ट्रेन के इंजन में अचानक लगी आग

दरअसल भेलवा रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक DMU ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई.. आपको बता दें जब ये हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन रक्सौल से नरकटियागंज जा रही थी..और ट्रेन में यात्री भी मौजूद थे..हालांकि सभी यात्रियों की सुरक्षित होने की खबर सामने आ रही है..

आग के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.. गनीमत रही कि आग इंजन से कहीं और नहीं फैली जिससे जान की हानि होने से बच गई.. मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है..और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया है.. आग की लपटों को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया..ट्रेन के रुकते ही यात्री जल्दी से बाहर आ जाते है..फिलहाल मामले की जांच की जा रही है..

Exit mobile version