Site icon News1India

Bijnor: मीरापुर के खेतों में कराई गई पवनहंस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलटों सहित यात्री सुरक्षित

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई है। ये लैंडिग जमपद के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मीरापुर चौराहे पर हुई है। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ दिखाई दी। हेलीकॉप्टर में दो पायलट और एक यात्री मौजूद था। गनीमत रही कि हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी सुरक्षित है।

रेड सिग्नल देने लगा हेलीकॉप्टर तो…

मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर देहरादून से हल्दवानी जा रहा था। इस दौरान जब वह सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मीरापुर मोदीवाला के समीप पहुंचा तो हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस बीच इंजन हिट होने के कारण वह रेड सिग्नल दिखाने लगा। जिसके चलते पायलट ने हेलीकॉप्टर की नागेंद्र नामक व्यक्ति के खेत में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई।

इंजीनियर के आने के बाद होगा टेकऑफ

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर को पायलट कैप्टन राजकुमार यादव चला रहा थे। उनके साथ कैप्टन रत्नेश सिंह और एक अन्य यात्री ब्यूरो आफ सिविल डिफेंस डायरेक्टर देहरादून अरुण कुमार सिंह मौजूद थे। ये तीनों लोग हेलीकॉप्टर से देहरादून से हल्द्वानी जा रहे थे। तभी हेलीकॉप्टर में तकनीकि खराबी हो गई। इस दौरान पायलेट राजकुमार यादव ने बताया कि हेलीकॉप्टर तकनीकि खराबी के कारण रेड सिग्नल दिखा रहा था जिसके चलते खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

उन्होंने बताया की तीनों लोग सुरक्षित हैं। पायलट ने जानकारी दी कि देहरादून से इंजीनियर आ रहे हैं। इंजीनियर के आने के बाद हेलीकॉप्टर की जांच की जाएगी। इसके बाद ही यहां से टेकऑफ किया जाएगा। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर निरीक्षक अनोखेलाल गंगवार पहुंचे है।

ये भी पढ़े-Morbi Bridge Accident: 17 रुपये के टिकट पर लिखी चेतावनी… झूलते पुल को नुकसान पहुंचाने पर होगा एक्शन

Exit mobile version