Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Pilibhit News: पैंटून पुल से निकलते समय बाइक सवार शारदा नदी में गिरे

Pilibhit News: पैंटून पुल से निकलते समय बाइक सवार शारदा नदी में गिरे, बाल-बाल बची दो युवकों की जान

पीलीभीत के पूरनपुर, धनाराघाट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। आपको बता दें कि बिना रेलिंग के पैंटून पुल से निकलते समय बाइक सवार शारदा नदी में गिर गए। वहीं पुल के समीप मौजूद बबलू मांझी ने नदी में छलांग लगा दी। लोगों के सहयोग से दोनों को बमुश्किल नदी के बाहर निकला।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल पूरी घटना बुधवार शाम की है। जहां पुल की देखरेख करने वाले बबलू मांझी ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे पूरनपुर की ओर से एक पिकअप हजारा की ओर जा रही थी। इसी दौरान खजुरिया की ओर से बाइक से आ रहे गांव माधोटांडा निवासी लाखन कश्यप और पुरनपुर के मौहल्ला चौक निवासी सुरेश को संकरा पुल होने के कारण रोकने की कोशिश की, पर वे नहीं रुके। ऐसे में दोनों नदी में गिर गए। पिकअप सवारों ने शोर मचाया। इस पर वह बाइक सवारों को बचाने के लिए नदी में कूद गया। बमुश्किल दोनों बाइक सवारों को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबलू माझी ने बताया बाइक अनियंत्रित होकर शारदा नदी में गिर गई थी। डूब रहे दोनों लोगों को बचा लिया गया है। वो 1999 से अब तक 20 लोगों की जान बचा चुके हैं।

वहीं पीडब्लयूडी के अधिशासी अभियंता उदित राम ने बुधवार को पैंटून पुल का निरीक्षण किया था। पुल में रेलिंग न होने पर उन्होंने पुल के दोनों ओर बल्लियां लगाने के निर्देश दिए थे। उस समय बल्लियां उपलब्ध न होने की जानकारी अधिशासी अभियंता को दी गई थी। वहीं उनके जाने के करीब आधा घंटा बाद ही यह घटना हो गई। यहां बता दें कि इससे पहले उदितराम ने कहा थी कि रेलिंग के लिए मैटेरियल मंगाया गया था पर वह नहीं मिला। पैंटून पुल 15 जून से बंद हो जाएगा, इलाहाबाद कुंभ से रेलिंग का मैटेरियल मंगवाया जाएगा।

Exit mobile version