Site icon News1India

Yogi 2.0: यूपी में जश्न की तैयारी, सीएम योगी बनाएंगे एक और नया रिकॉर्ड, प्रदेश भर में गूंजेगा सरकार की उपलब्धियां का शोर

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल की आगामी 25 मार्च को पूरी होगी। वहीं प्रदेश भर में सरकार और भाजपा इसे उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाएंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार योगी 2.0 का पहला साल अगामी 25 मार्च को पूरे देश में मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जमता पार्टी और सरकार ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी के लिए यह जश्न इसलिए महात्वपूर्ण हैं क्योंकि योगी आदित्यनाथ लगातार सबसे ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड बनाएंगे योगी

बताते चलें कि राज्य में बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होते ही योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के तौर पर 6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड बनाएंगे। वहीं प्रवक्ता ने बताया कि अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिराह पर एक तरफ जहां मुख्यमंत्री खुद लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, वहीं जिलों में प्रभारी मंत्रियों के नेतृत्व में पत्रकार वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राजधानी में आयोजित होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में आदित्यनाथ के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश संगठन धर्मपाल सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

वहीं उन्होंने बताया कि इस दौरान सीएम योगी अपनी सरकार की छह साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखेंगे। वहीं जिलों में प्रभारी मंत्री प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। उनके साथ स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे। जिन जिलों में प्रभारी मंत्री उपस्थित नहीं होंगे वहां सांसद, विधायक, विधान परिषद् सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

Exit mobile version