Site icon News1India

BJP ने दी बृजभूषण सिंह को बेवजह की बयानबाजी से बचने की हिदायत, इसलिए रद्द हुई रैली

बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उन पर पहलवानों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी और बीजेपी सांसद की अयोध्या में होने वाली जन चेतना महारैली रद्द हो गई है।अयोध्या के रामकथा पार्क में ये जन चेतना महारैली आयोजित की जा रही थी। इस जन चेतना महारैली में बृजभूषण ने 11 लाख लोगों के इकट्ठा होने का दावा किया था। रैली खुद बृजभूषण सिंह ने रद्द की है। इस बात की जानकारी उन्होंने फेसबुक पोस्ट द्वारा दी है।

बृजभूषण सिंह का फेसबुक पोस्ट

सूत्रों के अनुसार उन्होंने ये फैसला बीजेपी आलाकमान के निर्देश पर किया है। केंद्रीय नेतृत्व ने पहलवानों के मामले में बृजभूषण को अनावश्यक बयानबाजी से बचने की सलाह दी है। यही वजह है कि सांसद ने 5 जून की रैली को करने से मना किया।

बृजभूषण सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा था कि उन्होंने कोर्ट का सम्मान करते हुए महा रैली को रद्द किया है। ये रैली इसी महीने यानी 5 जून को होने वाली थी। हलांकि प्रशासन की ओर से इसे मंजूर नहीं किया गया।

विरोधियो पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी समुदायों और धर्म के लोगों को एकजुट करने की कोशिश की। यही वजह हैं कि उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। आगे उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गंभीर निर्देश दिए गए हैं.. जिनका सम्मान करते हुए वह जन चेतना रैली रद्द कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें से एक नाबालिग द्वारा की गई है। दोनों एफआईआर में बृजभूषण सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की जांच कर रही है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version