Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
राष्ट्रपति पर टिप्पणी कर विवादों में आये अखिल गिरी पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, कहा- राजनीति ब्यूटी कांटेस्ट नहीं है

राष्ट्रपति पर टिप्पणी कर विवादों में आये अखिल गिरी पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, कहा- राजनीति ब्यूटी कांटेस्ट नहीं है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के साथ- साथ अब कांग्रेस भी पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी के बयान का विरोध कर रही है। बता दें कि अखिल गिरी के खिलाफ अब बीजेपी सांसद लॉकेट चैटर्जी ने दिल्ली की नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ममता के मंत्री के विवादित बयान पर दिल्ली से लेकर बंगाल तक घमासान छिड़ गया है।

वहीं अखिल गिरी की टिप्पणी के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने बाकुड़ा में सड़का जामं कर दी। रविवार सुबह से ही कई आदिवासी समितियों के समर्थक खटड़ा, बांकुड़ा में सड़को पर उतर आए। सभी ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ज्योत्सना मंडी की कार रोककर जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी पहले ही विवादित टिप्पणी के लिए TMC मंत्री अखिल गिरी के खिलाफ मालदा, हब्बिबपुर में शिकायत दर्ज करा चुकी है। इतना ही नहीं कांग्रेस भी बढ़चढ़कर पश्चिम बंगाल के मंत्री के इस बयान की निंदा कर रही है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी अखिल गिरी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा राजनीति कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है। लेकिन ये बात TMC नेताओं को कौन सिखाएगा? TMC को पाठ पढ़ाने का एक ही तरीका है वो राज्य में सत्ता परिवर्तन लाना है। बता दें कि नंदीग्राम में एक रैली को संबोधितकरते हुए टीमसी नेता अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देखनें में कैसी है।

मीडिया की रिपोर्टस के मुताबिक अखिल गिरि ने 11 नवंबर को नंदीग्रााम के एक गांव में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित टिप्पणी की। इसका 17 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकी अखिल गिरी ने अपनी इस टिप्पणी पर माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं। मैने पोस्ट का जिक्र किया और शुभेंदु अधिकारी को जवाब देने के लिए इस तरह की तुलना की । मैंने किसी का नम नहीं लिया। मैं भी एक मंत्री हूं, मैंने भी पद की शपथ ली है। अगर मेरे खिलाफ कुछ कहा जाता है, तो यह संविधान का अपमान है.

Exit mobile version