Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बीजेपी ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट

BJP National Team: बीजेपी ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट, 13 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री, जानें नड्डा की टीम में और कौन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी टीम की घोषणा कर दी है। नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। नड्डा की टीम में नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है। वहीं इस घोषणा के साथ पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्षों, राष्ट्रीय महामंत्रियों, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्रियों, राष्ट्रीय सचिव और कोषाध्यक्ष के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जारी की गई केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. इसके साथ ही गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को भी महामंत्री नियुक्त किया गया है।उनके अलावा छत्तीसगढ़ से सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी को भी बीजेपी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दर्जा दिया है।

वहीं मध्य प्रदेश से सौदान सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सूची में जगह बनाई है। उत्तर प्रदेश से तारिक मंसूर के अलावा, सांसद लक्ष्मीकांत बाजपाई और रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास भी बीजेपी के नए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने हैं। ओडिशा से बैजयंत पांडा और नागालैंड से एम चौबा एओ को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. बीजेपी ने इस बार दो मुस्लिम नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. तारिक मंसूर के अलावा केरल से अब्दुल्ला कुट्टी का नाम भी बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में है।

केंद्रीय उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय महामंत्री

Exit mobile version