Site icon News1India

Black Magic: ‘काले जादू’ के चक्कर में फंसा किशोर, दे दी गई बलि या बच पाई जान? जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में जादू टोने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन एक के बाद एक मामला सामने आ रहा है। बता दें अब अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके के कस्बा पिलखना में जादू टोने द्वारा एक किशोर की बलि देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल, रात के अंधेरे में 16 साल के अखिलेश की बलि दी जा रही थी। वह किशोर चीख-पुकार कर रहा था। तभी उसकी दबी हुई आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रमिणों मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि अखिलेश के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए है। उसके ऊपर सिंदूर भी लगाया गया है। आइए बताते हैं कि फिर क्या हुआ।

मुंह, हाथ-पैर बांधकर किया जादू टोना

वहीं आपको बता दें कि बलि के लिए पास में ही नारियल, हल्दी और सिंदूर की छींटे, तंत्र-मंत्र में काम आने वाली सामग्री और छुरा भी पड़ा था। इस मामले में अखिलेश ने बताया कि वह दिल्ली में रहता है। वह कभी कभार अलीगढ़ में अपने कस्बा पिलखना स्थित घर पर आता-जाता रहता है। अखिलेश की मानें तो वह रात में लगभग 8:30 बजे घर के सामने की गली में पेशाब करने गया था। इसी दौरान चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसे पकड़ लिया, जो शॉल और मफलर से अपना चेहरा ढंके हुए थे। वह अखिलेश को पकड़कर एक प्लॉट पर ले गए। वहां उसका मुंह, हाथ-पैर बांधकर जादू टोना करना शुरु कर दिया है।

तंत्र-मंत्र विद्या करने वाले लोग ने लगाए जयकारे

मिली जानकारी के मुताबिक बता दें कि आरोपी तंत्र-मंत्र विद्या करने वाले लोग जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ लोग मोबाइल कैमरे पर वीडियो बनाते हुए उसकी तरफ दौड़े। फिर क्या था तंत्र-मंत्र करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। परिवारजनों का आरोप है कि अखिलेश की जादू टोना करके तांत्रिक विद्या द्वारा बलि देने की कोशिश की गई है। अगर गांव के लोग समय पर नहीं पहुंचते, तो कोई भी घटना हो सकती थी। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर अलीगढ़ पुलिस पहुंची। फिलहाल, मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी बरला अभय कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच पड़ताल जारी है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

रे

Exit mobile version