Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अफजल ने कि सोनी की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

Sultanpur: अफजल ने कि सोनी की हत्या, खून से लथपथ मिला शव, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

सुल्तानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि बीती रात महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं शव घर के कुछ दूरी पर ही खेत में फेंक दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। महिला के प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि उसके हाथ से भी खून बह रहा था।जिस वक्त ये घटना हुई उस समय महिला अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। उसका पति शादी में लाइट उठाने गया था।

हालांकि पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सैता सराय गांव निवासी सभाजीत बीती रात शादी में लाइट उठाने के लिये गया हुआ था। घर पर उसके तीन बच्चे व पत्नी सोनी 32 वर्ष मौजूद थी। लेकिन रात एक बजे जब वो घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। उसने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग निकल आए। रात में ही सभाजीत पत्नी को ढूंढने निकला तो घर से 50 मीटर दूर सरसों के खेत में उसका शव पड़ा था। जिसमें पेट व सिर पर चाकुओं के निशान थे। जख्मों से खून बह रहा था। जिस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जिसेक बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को फौरन ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इसी बीच एसपी सोमेन वर्मा मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिये। पुलिस हत्यारोपी अफजल के घर पहुंची तो वो घर से बाहर नहीं निकल रहा था।

हत्या को लेकर दर्ज किया मुकदमा

SO शिवकांत मिश्रा ने इस मामले को लेकर कहा ति जैसे तैसे जब उसे पकड़ा गया तो उसके हाथ से खून बह रहा था। उसे भी हाथ में चाकू लगा था। कॉल रिकॉर्ड में अफजल और सोनी की बराबर बात होने की पुष्टि हुई है। पति सभाजीत की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Exit mobile version