Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
प्लेसमेंट एजेंसी से अपनी सैलरी मांगने पर मालिक ने अपने साथियों के साथ की महिला की हत्या, अब हुआ गिरफ्तार

Crime News: प्लेसमेंट एजेंसी से अपनी सैलरी मांगने पर मालिक ने अपने साथियों के साथ की महिला की हत्या, अब हुआ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें कि 13 नवंबर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 15 वर्षीय एक किशोरी की हत्या के मामले में 2018 से फरार चल रहे 26 वर्षीय एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी रविवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान झारखंड निवासी शालू टोपनो के रुप में हुई है और उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। पुलिस उपायुक्त पी एस कुशवाहा ने बताया कि टोपनो के बारे में सूचना मिलने के बाद झारखंड के गुमला जिले में एक पुलिस दल भेजा गया, जहां उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 17 मई 2018 को मियांवली नगर इलाके में 15 वर्षीय एक किशोरी का क्षत- विक्षत शव मिला था। इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया था और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तब से टोपनो फरार था।

बता दें कि किशोरी को झारखंड से प्लेसमेंट एजेंसी के लिए काम पर लाया गया था। उसने कुछ साल काम करने के बाद घर जाने की इच्छा जताई थी और काम के मेहनताने के तौर पर दो लाख रुपए मांगे थे। आरोप है कि किशोरी की इस बात पर सालू टोपनो ने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव के 6 टुकड़े पर ठिकाने लगा दिया था।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के अनुसार, 17 मई 2018 को 15 साल की लड़की की लाश मियांवली नगर इलाके में गंदा नाला के पास मिली थी। जांच के दौरान पुलिस ने इस केस में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन शालू तभी से फरार था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह मैनपावर प्लेसमेंट एजेंसी के लिए काम करता था। वह झारखंड और बिहार से लड़कियों को दिल्ली में काम दिलाने के नाम पर लाता था। 2015 में वह बारह साल की एक लड़की को झारखंड और बिहार से लड़कियों को दिल्ली में काम दिलाने के मान पर लाता था। 2015 में बह बारह साल की एक लड़की को झारखंड से लेकर आया था। यहां उसे एक घर में मेड के तौर पर रखवा दिया गया।

पेमेंट मांगने पर उतार दिया मौत के घाट

पुलिस के मुकाबिक, तीन साल बाद लड़की ने अपने घर झारकंड जाने की उच्छा जाहिर की और प्लेसमेंट एजेंसी से दो लाख रुपये मांगे क्योंकि प्लेसमेेंट एजेंंसी घर के मालिक से उसके नाम पर सैलरी उठाती थी। शालू और प्लेसमेंट एजेंसी मालिक मंजीत उसका पेमेंट देने में आना- कानी करने लगे। पीड़ित लड़की ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो शालू ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। उसकी लाश के 6 टुकड़े कर दिए और बैग में भर कर गंदा नाला के पास मियांवली नगर में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी झारखंड की एक अदालत में पेस करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है.

Exit mobile version