Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Breaking:दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 14 की मौत,3 घायल

Breaking:दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 14 की मौत,3 घायल

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से बड़ी खबर सामने आई है..दरअसल दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग बार में हुई फायरिंग से पूरा बार गूज उठा..इस हमले में 14 लोगों की मौत की हो गई तो वहीं 3 लोग बुरी तरह से घायल है..फिलहाल घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है..पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के एक बार में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है..

आपको बता दें जोहानिसबर्ग में देर रात एक मिनीबस टैक्सी में सवार होकर आए हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी..अचानक हुए हमले से बार में अफरा-तफरी का माहौल बन गए..इस घटना से लोग बुरी तरह से डर गए और वहां से भागने की कोशिश करने लगे..हमले के वक्त बार में काफी लोग थे..फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है..फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि बार में फारयरिंग करने के पिछे क्या मकसद था..पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से पता चल रहा है..कि हमलावर एक से अधिक लोग थे.

Exit mobile version