Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Breaking News Live: यमुना एक्सप्रेस-वे से होता हुआ सीधा पैतृक गांव सैफई

Breaking News Live: यमुना एक्सप्रेस-वे से होता हुआ सीधा पैतृक गांव सैफई ले जाया जाएगा ‘नेताजी’ का पार्थिव शरीर

मुलायम सिंह यादव के निधन से सभी को बड़ा झटका लगा है। उनके पार्थिव शरीर को एक्सप्रेस-वे से होता हुआ सीधा पैतृक गांव सैफई ले जाया जाएगा। ग्रह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर मेंदाता नेता जी के अंतिम दर्शनों को लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ भी उनके दर्शनों के लिए अस्पताल पहुंचने वाले है।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद परिवार समेत पूरा यूूपी शोक में डूबा है। उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुवाओं के बीच नेता जी गुरूग्राम के मेंदाता में अतिंम सांस ली। सुत्रों के मुताबिक धरती पुत्र को पहले लखनऊ ले कर जाने का प्लान था। लेकिन अब उनका अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक गांव सैफई में कल करीब 3 बजे किया जाएगा। सपा कार्यालय से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। नेता का पार्थिव शरीर उनके सैफई आवास के पंडाल में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा।

इसी बीच पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, ग्रह मंत्री अमित शाह, प्रियंका गांधी, मायावती समेत तमात दिग्गजों ने उनके निधन पर दुख जाया है।

उनके निधन ने मुझे पीड़ा दी है

पीएम मोदी ने लिखा ट्वीट कर लिखा कि जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनका निधन मुझे पीड़ा देता है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना।

मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे।

विनम्र और जमीन से जुड़े नेता थे

श्री मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

ये भी पढ़े-Breakng News: ”मेरे आदरणीय पिता जी और सबसे नेता जी नहीं रहे”- बेटे अखिलेश यादव ने दी जानकारी

इसी बीच राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी परिवार के प्रति संवेदाना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा की धरती पुत्र मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रिंयका गांंधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

ये भी पढ़े-Breakng News: CM योगी ने की दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

Exit mobile version