Site icon News1India

Breaking News: उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट

भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट भाजपा उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन कौशिक के कंधों पर थी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।


भट्ट बद्रीनाथ और नन्दप्रयाग विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। तो वहीं उत्तराखंड भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने कई राज्यों में भाजपा के चुनाव प्रभारी का दायित्व भी संभाला है‌।

मदन कौशिक से मिले महेंद्र भट्ट

देहरादून प्रदेश के नए भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। जहां मदन कौशिक ने उनको गले लगाकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन कौशिक को आखिर क्या जिम्मेदारी मिलने जा रही है, क्या वह कैबिनेट में जाएंगे या संगठन में उन्हें कोई बड़ा पद मिलेगा। इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Exit mobile version