Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन, ट्वीट..

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन, ट्वीट कर कही ये बात

देश में 75वां आजादी महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। जिसके चलते बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने ‘हर घर तिरंगा’ का समर्थन किया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ने भी इस अभियान को अपना समर्थन दिया था।

वहीं बसपा सुप्रिमो मायावती ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय तिरंगा झण्डा सभी को देश की आन व शान की याद दिलाता है। हर मेहनतकश भारतीय अपनी रोजी-रोटी की अनिवार्यता के कारण चाहे वो उसका प्रदर्शन नहीं कर पाता हो, परन्तु वह राष्ट्रीय झण्डे का हमेशा दिल से जरूर सम्मान करता है।

और अब जब पूरा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के 75वर्ष मना रहा है तो इस ख़ास मौके पर सभी देशवासियों को अपने घरों में तिरंगा झण्डा लगाकर उन्हें अपनी खुशी का प्रदर्शन जरूर करना चाहिए, यह बसपा की सभी से अपील है।

उल्लेखनीय है कि 75 साल पहले 15 अगस्त 1947 को देश को अंग्रेजी हुकमत से मुक्ति मिली थी। देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के महापर्व के सम्मान में केंद्र सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका समर्थन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी किया है।

ये भी पढ़े-लुका छुपी के बाद ‘मिर्ची बाबा’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, रेप मामले में थी तलाश

Exit mobile version