Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
BSP सुप्रीमो मायावती ने किया बड़ा ऐलान, कहा किसी गठबंधन में नहीं होंगी शामिल

Breaking News: BSP सुप्रीमो मायावती ने किया बड़ा ऐलान, कहा किसी गठबंधन में नहीं होंगी शामिल, कांग्रेस पर दागे सवाल

लोकसभा चुनाव से पहले जहां बीजेपी के खिलाफ एक तरफ गठबंधन किया जा रहा है तो वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। बता दें कि उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होंगी और बसपा अपने दम पर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। मायावती ने INDIA और NDA गठबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वादे हवा-हवाई हैं और वह सत्ता में आने के लिए गठबंंधन कर रही है।

बता दें कि बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक में 18 जुलाई को विपक्ष ने अपने गठबंधन के नए नाम की घोषणा की। वहीं इस गठबंधवन को ‘INDIA’ नाम दिया गया। जिसका फुलफॉर्म इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इनक्लूसिव अलायंस है। इस गठबंधन में देश की 26 राजनीतिक पार्टियां शामिल हुई। विपक्षी एकता दल की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संबोधित किया और सभी विपक्षी दलों का आभार जताया।

‘ कांग्रेस जातिवादी दलों के साथ करती है ‘गठबंधन’

गठबंधन की राजनीति कांग्रेस करती है। उनका जातिवादी दलों के साथ गठबंधन है। हन लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेस में होने वाले राज्य चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने की कसम खाई है। उन्होंने कहा है कि BJP और कांग्रेस पार्टी हवा-हवाई बात करते हैं। बीजेपी की बाते- दावे खोखले हैं। कांग्रेस सत्ता में आने के लिए गठबंधन कर रही है। हम ऐसा नहीं कर सकते हैं।

BSP ने इस वजह से बनाई गठबंधन से दूरी 

मायावती ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव अब बेहद नजदीक हैं। NDA और विपक्षी पार्टियों के गठबंधन की बैठकों का दौर चल रहा है। एक तरफ NDA अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की दलीलें दे रहा है। दूसरी तरफ, विपक्ष गठबंधन सत्ताधारी को मात देने की प्लानिंग कर रेह हैं। इसमें बसपा भी पीछे नहीं है।

कांग्रेस पार्टी, अपने जैसी जातिवादी और पूंजीवादी सोच रखने वाली पार्टियों के साथ गठबंधन करके फिर से सत्ता में आने की सोच रही है। सभी विपक्षी दलों की सोच एक जैसी है, यही कारण है कि BSP ने इनसे दूरी बनाई है।

 

 

 

Exit mobile version