Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Budget: 5 लाख हो सकता है टैक्स में छूट का दायरा, जानें इससे लोअर इनकम

Budget: 5 लाख हो सकता है टैक्स में छूट का दायरा, जानें इससे मिडिल क्लास को कैसे मिल सकती है राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पांचवां और देश का 75वां बजट पढ़ेंगीं। सीतारमण सुबह 8:30 बजे वित्त मंत्रालय पहुंचीं और इसके बाद राष्ट्रपति भवन गईं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से बजट का अप्रूवल लिया। जिसपर अब कैबिनेट फाइनल मुहर लगाएगी।

हर बार नया कुछ लेकर आती हैं निर्मला सितारमण

वहीं वित्त राज्य मंत्री भागवत कृष्णा पॉजिटिव संकेत दे चुके हैं कि बजट सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। अगर शेयर मार्केट खुला तो सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी दिखी। निर्मला सीतारमण पिछले 4 बजट में कुछ न कुछ नया करती आई हैं। चाहे वो ब्रीफकेस से बही-खाता हो, पेपर लेस बजट हो या सबसे लंबा बजट भाषण हो। इस बार कुछ खास होने की तीन वजह है।

इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

अगले साल लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं तो उससे पहले सरकार का ये आखिरी फुल बजट है।

वहीं बजट सरकार के पास देश को बताने और जताने का बड़ा इंस्ट्रूमेंट होता है।

8 साल से कुछ नहीं बदला

अब की बार लोगों को टैक्स में कुछ छूट मिलने की उम्मीद है। 8 साल से कुछ नहीं बदला। इसलिए इस बार टैक्स में छूट का दायरा बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि यहां बात 8 करोड़ से ज्यादा टैक्स पेयर्स की है।

2014 में छूट की सीमा को ढाई लाख किया गया था। इस बार टैक्स की सीमा को 2.5 लाख बढ़ाया जा सकता है। यानि 5 लाख किया जा सकता है। अगर टैक्स में छूट बढ़ी तो लोअर इनकम क्लास को काफी राहत मिलेगी। साथ ही बाजार में भी चंद पैसे आएंगे और इकोनॉमी को सपोर्ट मिल सकता है।

Exit mobile version