Site icon News1India

Bulandshahr: हिंदू लड़की को फंसाने, उनसे संबंध बनाने के मिलते हैं 2 लाख, लड़की ने हाथ जोड़कर लगाई CM Yogi से गुहार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दलित युवती फिर हुई लव ज़िहाद का शिकार। लव जिहाद के न जानें आए दिन कितने केस सामने आते रहते हैं। वो यूपी जहां के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ है, जहां गुंडे मफियाओं का तो राज़ खत्म हो रहा है, लेकिन प्रेम जाल में फंसाने वाले अपराधियों का नहीं। बता दें कि एक दलित युवती ने मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर और अपना वीडियो बनाकर न्याय की गुहार लगाई है।

नाम बदलकर बिछाया प्यार का जाल

पीड़ित युवती का आरोप है की मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर उसके अपने झांसे में लेकर उसे कई बार संबंध बनाए और उसका वीडियो बनाकर उसको वायरल करने की धमकी भी दे रहे है।

वहीं लड़की ने यह भी आरोप लगाया है की खुर्जा पुलिस इस मामले में अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके चलते उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर आरोपी के खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ़ किया बड़ा खुलासा

हालांकि पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ खुलसा करते हुए बताया की, आरोपी द्वारा कहा गया है कि हिंदू लड़कियों को फंसाकर मुस्लिम लड़की बनाने का मिशन चल रहा है और मिशन पूरा करने पर 2 लाख रुपए मिलते है।

वहीं युवती ने सीएम योगी से गुहार लगाते हुए कहा, योगी जी एक मुस्लिम लड़के ने नाम बदलकर मेरे साथ संबंध बनाए। उसने मेरा वीडियो भी बना लिया। मैं प्रेगनेंट हूं। जब मैंने उसको इस बारे में बताया तो उसने मेरे साथ बदतमीजी की। उसने मुझे मारा। जब मैं इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो किसी ने मेरी बात नहीं सुनी। उल्टा मुझसे कह दिया गया की तुम यहां से जाओ और अपना फ़ैसला अपने आप करो।

पीड़िता युवती ने आरोपी का नाम जुनैद बताया है। पीड़िता का कहना है की जुनैद ने अपने मुंह से यह खुद कबूल किया है, की लड़कियां को फंसाना , उनसे संबंध बनाना उसका मिशन है। इसके लिए उसे दो लाख रूपये मिलते है। मेरी अपील है की मामले में रिपोर्ट दर्ज को जाए।

SP ने इस मामले पर दी अपनी सफाई

एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया की मामला 2020 का था। जहां महिला के साथ छेड़ छाड़ किया गया था। तभी 354 और एससी एसटी एक्ट के मुक़दमे में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया था, लेकिन जेल से छूटने के बाद आरोपी युवक दोबारा युवती के संपर्क में आ गया। जहां युवती ने युवक पर बहला फुसलाकर संबंध बनाने के मामले में तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है

Exit mobile version