Site icon News1India

Bulandshahr: 10वीं की नाबालिग छात्रा को अगवा कर गैंगरेप करने का आरोप, VIDEO किया सोशल मीडिया पर वायरल

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में घर से स्कूल के लिए निकली 10वी क्लास की छात्रा का अपहरण के बाद रेप का मामला सामने आया है। आरोप हे कि आरोपियों ने छात्रा का वीडियों बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का दावा है कि पीड़िता छात्रा और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग है और दोनों का एक फोटो वायरल हो गया था।

बुलंदशहर के थाना पहासू स्थित एक गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा सुबह करीब 9 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के दो युवकों ने उसे रोक लिया और अपहरण कर अज्ञात जगह ले गए। आरोप है की दोनों युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और वीडियो भी बना लिया। वारदत को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद डरी सहमी छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता का परिवार तत्काल थाना पहासू पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

वहीं पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी पहले से एक दूसरे के परिचित थे और दोनों का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जब फोटो की जानकारी छात्रा के परिजनों तक पहुंची तो मामला थाने आया। चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और इस मामले में आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। इस पूरे मामले में सीओ शिकारपुर सत्येंद्र कुमार का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version