Site icon News1India

Bulandshahr : खेतों के बीचों बीच बना मकान हुआ ब्लास्ट, चार लोगों की मौत, घर जमींदोज

Bulandshahr House Explosion:  यूपी में बुलंदशहर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के घमेडा रोड इलाके में खेतों के बीचों-बीच बने मकान में जोरदार धमाका हुआ, जिससे मकान के परखच्चे उड़े गए। इस धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई है। बता दें धमाके का इतने जोर का था कि उसकी आवाज शहर में कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हालांकि अभी तक धमाके की वजह पता नहीं चल पाई है। सूत्रों के अनुसार निली जानकारी के मुताबिक कई घरों के शीशे टूट गए हैं।

वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और फॉरंसिक टीम जांच कते लिए पहुंची है। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार लसहित आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पहले सिलेंडर में बलास्ट होने की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस धमाके को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। धमाके से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि मकान के मलबे में अन्य लोग दबे हुए बताए जा रहे हैं, जिन्हें निकालने के लिए प्रयास किया जारहा है। शुरुआत में यह अफवाह थी कि मकतान में सिलिंडर ब्लास्ट हुआ है, लेकिन फिर बाद में पता चला कि मकान में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था।

बुलंदशहर जिला अधिकारी सीपी सिंह ने कहा है कि फिलहाल स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम और प्रशासनिक टीम जांच कर रही है। बात दें की जांच करने के बाद 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। यदि कोई इल्लीगल गतिविधि हो रही होगी तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

.

Exit mobile version