Site icon News1India

एटा : सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव के घर चलाया गया बुलडोजर

एटा: थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रेम नगर पर सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव के घर बुलडोजर चलने का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के भाई जुगेंद्र सिंह यादव ने नाले के आगे बनाए गए घर के गेट को तोड़ दिया गया है। प्रशासन दो जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवा रहा है। आपको बता दें, जुगेंद्र सिंह यादव ने नाले के आगे अवैध रूप से जबरन घर का मैन गेट बना लिया था। जिसे जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर नगरपालिका की 2 बुल्डोजरों की मदद से हटाया गया।

जुगेंद्र सिंह यादव के घर के गेट को एसडीएम सिटी शिवकुमार सिंह, ईओ नगर पालिका संजय गौतम और कोतवाली नगर एसएचओ डॉ0सुधीर कुमार सिंह की मौजूदगी में हटाया गया।गौरतलब है कि पूर्व सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव गैंगस्टर एक्ट सहित 88 गंभीर मामलो के चलते जेल में बंद है। इसके साथ ही उनके भाई सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव भी गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मामलों में अलीगढ़ जेल में बंद है। उन्हें हाल ही में एटा जेल से अलीगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया था।

Exit mobile version