Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
असम में फिर चला मदरसे पर बुलडोजर, ढहाए गए मदरसे पर बनेगा

असम में फिर चला मदरसे पर बुलडोजर, ढहाए गए मदरसे पर बनेगा मॉडल स्कूल

असम के बोंगाईगांव में बुधवार को प्रशासन ने एक और मदरसा ढहा दिया। आरोप है कि इस मदरसे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था। कबैतरी पार्ट-4 गांव में बने मरकाजुल मा-आरिफ कुआरियाना मदरसे को गिराने के लिए कई बुलडोजर बुलाए गए थे। इलाके में बड़ी संख्या में सैन्य बल भी तैनात किया गया था।

ढहाए गए मदरसे की जगह बनेगा मॉडल स्कूल

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने तोड़े गए उस मदरसे मरकाजुल मां आरिफ करियाना के बारे में अहम घोषणा की है | सीएम हिमंता ने सोमवार को कहा कि तोड़े गए मदरसे की जगह पर मॉडल स्कूल बनाया जाएगा, जिसमें सभी धर्मों के बच्चे आधुनिक शिक्षा हासिल करेंगे | इस स्कूल का संचालन सरकार करेगी और इसमें पढ़ाई के साथ खेलकूद की शिक्षा भी दी जाएगी |  उन्होंने कहा कि देश में ऐसा प्रयोग पहली बार होने जा रहा है, जहां पर मदरसे को तोड़कर स्कूल बनाया जा रहे है|

‘बच्चा जनने की फैक्ट्री न बनने दें मुस्लिम महिलाएं

मुख्यमंत्री हिमंता ने हिंदुओं के ऊपर किए गए आपत्तिजनक कमेंट को लेकर भी AIUDF के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल को जमकर निशाना साधा है| मुख्यमंत्री हिमंता ने कहा की हिन्दू का बच्चा डॉक्टर बनता है, इंजीनियर बनता है और देश का विकास करता है लेकिन मुस्लिम माताओं के इतने बच्चे होते हैं जिन्हे ढंग से खाना भी नसीब नहीं होता है| 

असम में इस साल ढहाए जा चुके हैं 3 मदरसे

सरकारी जमीं पर कब्ज़ा करके बने 3 मदरसों को अब तक हिमंता सरकार ध्वस्त कर चुकी है| साथ ही साथ उन मदरसों की भी तलाश कर रही है जिनके तार आतंकी संगठन साथ जुड़े है| हिमंता सरकार का कहना है की वो इन जमीं पर स्कूल बनेगी और उसका संचालन करेगी जिसमे हर वर्ग और हर धर्म के बच्चे पढ़ सकेंगे

Exit mobile version