Site icon News1India

मक्का जाते हुए पुल से टकराई तीर्थयात्रियों से भरी बस, 20 की मौत, दर्जनों घायल

रमजान का पाक महीना है। मुस्लिम समुदाय में इस महीने की बहुत मान्यता है। इस पवित्र महीने में रोजा रखा जाता है। इसी बीच तीर्थयात्रियों से भरी बस मक्का जा रही थी। तभी बस एक पुल से टकरा गई है। जिसके कारण बस में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। हादसे में मौके पर ही 20 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। करीब दो दर्जन के लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण सूबे असीर में सोमवार को तीर्थयात्रियों से भरी बस हज के लिए मक्का रवाना हुई थी। इस दौरान बस पुल से टकराई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में 20 लोगों की जान चली गई। यह हादसा रमज़ान के पहले सप्ताह में हुआ। बता जें कि हज के लिए बड़ी तादाद में तीर्थयात्री मक्का जाते है। 

रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में मरने वालों की संख्या 20 हो है। जबकि 29 लोग घायल है। मरने वालों में अलग-अलग देशों के नागरिक थे। लेकिन अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि बस में ‘कार ट्रबल’ हो गई थी। जिसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। लेकिन कहा जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है। जिसके बाद बस पुल से टकराकर पलट गया, और उसमें आग लग गई।

बता दें कि अक्टूबर, 2019 में भी मदीना के निकट एक बस और गाड़ी के टकराने की वजह से 35 विदेशियों की मौत हो गई थी। जबकि चार अन्य ज़ख्मी हो गए थे। इसके बावजूद बड़ी सख्यां में तीर्थयात्री हज के लिए सऊदी अरब जाते है। सऊदी अरब में मक्का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटक का स्थल है।

Exit mobile version