Site icon News1India

बिहार के बक्सर में किसानों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने लोगों की घरों में घुसकर की पिटाई, लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े किसान

बिहार के बक्सर में मुआवजे की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस अत्याचार को लेकर किसान उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण बुधवार सुबह लाठी-डंडे लेकर पुलिस और पावर प्लांट पर टूट पड़े। वहीं पुलिस का गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उनमें आग लगा दी। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि उग्र किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी है।

घरों में घुसकर पुलिस ने की लोगों की जमकर पिटाई

दरअसल, थर्मल पावर प्लांट के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया है, जिसके मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर पुलिसिया अत्याचार के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बक्सर के चौसा में निर्माणधीन थर्मल पावर प्रोजेक्ट में वाटर पाइप लाइन और रेलवे कॉरिडोर के लिए मुआवजे की मांग कर रहे किसानों की पुलिस ने मंगलवार की रात जमकर पिटाई की थी। वहीं ऐसे में भारी संखया में पुलिस किसानों के घरों में गुस गई और जो सामने आया उसकी पिटाई करती गई। यहां तक कि महिलाओं और बच्चों को भी नही बख्शा गया।

पुलिस के अत्याचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं पुलिस के अत्याचार का यह वीडियो सामने आत ही बवाल मच गया और आक्रोशित किसानों ने पावर प्लांट पर धावा बोल दिया। किसान अपनी जमीने के उचित मुआवजे को लेकर यहां लगभग 3 महिने से लगातार धरना दे रहे हैं। बता दें कि किसानों आरोप लगाते हुए कहा है कि पाइपलाइन के लिए उनकी जमीन का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। इसका विरोध करते हुए किसान प्लांट के गेट पर धरना देने लगे। लेकिन अब किसानों के धरने के बाद कामकाज भी बाधित हो गया है, जिसके बाद पुलिस बनारपुर गांव के किसानों के घर में घुस गई और जो भी मिला उसकी धरा दर फिटाई कर जी। पिटाई के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है।

Exit mobile version