Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
तैयार रहें उम्मीदवार... NEET UG 2023 के लिए ज्लद शुरू हो सकता हैं

तैयार रहें उम्मीदवार… NEET UG 2023 के लिए ज्लद शुरू हो सकता हैं रजिस्ट्रेशन, इस तारीख को है परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 परीक्षा की तारीख की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। कैंडिडेट्स अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के इंतजार में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एनटीए जल्द ही NEET UG 2023  की पूरी अनुसूची के लिए अधिसूचना जारी करेगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट से लेकर आवेदन करने की लास्ट डेट शामिल है। इसके अलावा नोटिफकेशन में एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुलने व बंद होने की डेट से लेकर एडमिट कार्ड जारी करने की डेट और भी बहुत कुछ शामिल है। 

इस तारीख को है परीक्षा

वहीं कुछ न्यू रिपोर्ट्स के अनुसार NEET UG 2023 के लिए  रजिसेट्रेशन प्रोसेस इस सप्ताह शुरू हो सकता है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2023 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी। टेस्टिंग एजेंसी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार NEET UG परीक्षा 7 मई 2023 को आयोजित कराई जाएगी। कैंडिडेट्स को लगातार आधिकारिक वेसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।

उम्मीदवार CUET UG 2023 के लिए अधिसूचना का भी कर रहे इंतजार

NEET UG 2023 के साथ-साथ उम्मीदवार CUET UG 2023 के लिए अधिसूचना का भी इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि CUET 2023 के लिए भी पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। NEET UG 2023 और CUET 2023 के बारे में किसी भी घटनाक्रम की जानकारी यहां दी जाएगी।

Exit mobile version