Site icon News1India

आवास विकास परिषद द्वारा भेजे गए नोटिस को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला राजधानी का व्यापार मंडल

आवास विकास द्वारा लगातार व्यापारियों की दुकानों का सीलिंग का नोटिस मिलने के बाद आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। मुलाकात करने के बाद उन्होंने बताया कि व्यापारियों के साथ आवास विकास परिषद शोषण कर रहा है और लगभग 1000 से अधिक दुकानों को सील कर दिया है। ऐसे में व्यापारियों का काफी अदा नुकसान हो रहा है।

समस्या को गंभीरता से सुना

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आवास विकास की इस तानाशाही रवैया को लेकर के हम लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए पूरे विषय के सभी तकनीकी पहलुओं को समझ कर आवास विकास के अधिकारियों से वार्ता भी की और आश्वासन दिलाया कि आगे जिस तरीके से व्यापारियों की समस्या उत्पन्न हो रही हैं ऐसी समस्या भविष्य में नहीं उत्पन्न होगी।

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र में आवास विकास परिषद द्वारा 1,000 से अधिक व्यापारियों को सीलिंग की नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई को रोकने एवं सीलिंग की कार्रवाई को रोकने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का 3 सदस्य प्रतिनिधि मंडल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंचा था। जहां पर उन्होंने अपनी समस्या को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने रखी।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version