Site icon News1India

Ghaziabad: कार की रफ़्तार की उगलती चिंगारी, बाइक सवारों को मारी टक्कर, मोटर साइकिल को एक किमी तक घसीटता ले गया चालक

सोशल मीडिया पर एक वीडियों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि शुक्रवार की रात एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। उसके बाद कार चालक ने कार के नीचे फंसी बाइक को करीब 1 किलोमीटर तक घसीटा। बाइक से चिंगारी निकलती रही लेकिन कार चालक ने कार को रोकना उचित नहीं समझा। जब राहगीरों ने कार का पीछा कर कार रूकवाई तब तक कार चालक मोटरसाइकिल को घसीटाता रहा। जिसमें से तेज चिंगारी निकल रही है। यह दृश्य देख सड़क से गुजरने वालों की रूह कांप गई। जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल होने से क्षेत्र में हड़केप मच गया। हालांकि लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में फैसला भी हो गया था। आपको बता दें कि गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के भोवापुर निवासी दो युवक गुरुवार को देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे किसी काम से मोटरसाइकिल सो जा रहे थे।

जब दोनों युवक मंगल चौक के पास पहुंचे तो एक कार सवार युवक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दोंने युवक गिर पड़े दोनों को मामूली चोट आई है। इससे घबरा कर कार सवार युवक कार लेकर भागने लगा कार की टक्कर से सड़क पर गिरी मोटरसाइकिल कार के अगले हिस्से में फंस गई, लेकिन इसकी जानकारी कार चाल़क को नहीं हुई, कार के साथ घिसटतू मोटरसाइकिस से चिंगारी निकलने लगी जिसे देख सड़क पर चल रहे लोगों ने कार सवार का पीछा शुरु कर दिया। लोगों को पीछा करते देख कार सवार ने और तेजी से कार बढ़ा दी और करीब एक किलोमीटर दूर जाकर लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में इस प्रकरण में मोटरसाइकिल सवार और कार चालक का आपस में समझौता हो गया और मोटरसाइकिल सवार युवकों ने इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। शुक्रवार देर शाम इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद हड़कंप मच गया, हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब इस प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Exit mobile version