Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अखिल गिरि पर लेकर नॉर्थ एवेन्यू थाने में मुकदमा दर्ज

TMC नेता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी को लेकर नॉर्थ एवेन्यू थाने में मुकदमा दर्ज

TMC नेता द्वारा राष्ट्रपति पर दिए गए, विवादित बयान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते आज यानी रविवर को लॉकेट चटर्जी ने नॉर्थ एवेन्यू में अखिल गिरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। और साथ ही ममता बनर्जी से अखिल गिरी को बरखास्त करने की मांग भी की है।

राष्ट्रपति विवादित बयान पर घिरे तृणमूल कांग्रेस नेता

तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता बनर्जी सरकार के मंत्री अखिल गिरी ने 11 नवंम्बर को एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद NCW ने पत्र लिख भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए लिखित माफी मांगने को कहा।17 सेकंड के उस वीडियो क्लिप में गिरि “राष्ट्रपति के लुक्स” पर टिप्पणी कर सभा को संबोधित करते हुए दिखे ।

देश की महिला का अपमान

BJP नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र ने ममता बनर्जी से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा, देश की प्रथम नागरिक, आदिवासी समाज से पहली राष्ट्रपति और एक महिला का अपमान करने वाले नेता अगर अब भी आपके मंत्रिमंडल में रहता है तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए है।

TMC अखिल गिरि के खिलाफ कार्रवाई पर चुप क्यों

TMC ने राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर अखिल गिरी की विवादित टिप्पणी पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की बयानों का समर्थन नहीं करते हैं और इस तरह की कुप्रथा अस्वीकार्य करते है। परंतु पार्टी ने गिरी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

Exit mobile version