Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

एक दलित महिला का धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करने का मामला, फेसबुक के जरिए हई दोस्ती और फिर..

Ayushi Dhyani by Ayushi Dhyani
June 12, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सिद्धार्थनगर जिले में एक दलित महिला का धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह करने का एक मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एक शादीशुदा युवक ने पहले फेसबुक से महिला से दोस्ती की। फिर वो उसे अपने प्रेमजाल में फंसा कर मुंबई लेकर भाग गया। वंहा इस महिला का धर्म परिवर्तन करवाकर लक्ष्मी को मुस्कान बना दिया । वही निकाह भी कर लिया । इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने 5 लोगो के खिलाफ मिश्रौलिया थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के मनकर गांव का है। यंहा के शैलेश कुमार की शादी 4 वर्ष पहले लक्ष्मी से हुई । दोनों हंसी खुशी के साथ रह रहे थे, इसी बीच लक्ष्मी की फेसबुक से दोस्ती सजाउल्लाह से हो गई। वह धीरे धीरे इसके प्रेमजाल में फंसती चली गई और 11 दिन पहले 31 मई की रात अचानक लक्ष्मी घर से 55 हजार रूपये व सोने के काफी जेवरात लेकर गायब हो गई। सुबह जब घर के लोग जगे तो पता चला। इसके बाद परिजनों ने थाने में इस मामले को लेकर लिखित शिकायत की। इसके साथ ही साथ परिजन भी खोजबीन में लग गए । कुछ दिनों के अंदर पता चला कि लक्ष्मी को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवां गाँव के निवासी सज़ाउल्लाह अपने अन्य साथियों के साथ बहला फुसलाकर मंबई ले गया जंहा धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम भी बदल दिया है।

RELATED NEWS

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

February 13, 2026
Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

February 11, 2026

लक्ष्मी का नाम मुस्कान रखा गया है। फिर वहीं निकाह कर लिया। इस जानकारी के बाद 11 जून को महिला के पति शैलेश कुमार ने मिश्रौलिया थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। आनन फानन में पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट एवम उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन की 2 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया । अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 4 अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा ।

लक्ष्मी का बदला नाम

इस मामले को लेकर महिला के पति ने जानकारी दी कि मेरी पत्नी के लापता होने पर जब हम खोजबीन कर रहे थे तभी चचेरी साली ने जानकारी दी थी कि कुछ दिनों से लक्ष्मी फेसबुक में सिसवां गांव के एक लड़के से जुड़ी थी, बाते भी करती थी । इसके बाद मुंबई में रहने वाले लक्ष्मी के चाचा ने फोन करके बताया , कि लक्ष्मी ने एक दिन फोन किया था। वह कह रही थी कि मुझे बचा लो मैं इनके साथ नासिक में आ गई हूं मैंने उससे बोला भी था कि किसी तरह तुम नासिक से कल्याण आ जाओ। फिर जब भी उसे फोन लगाया तो उसका मोबाइल बंद बताने लगा।

इस मामले में शैलेश कुमार ने बताया कि खोजबीन में पता चला कि जब ये मुंबई पहुंचे और वंहा इसका धर्म परिवर्तन करवाया। लक्ष्मी का नाम बदलकर निकाह कर लिया। यह सब पता होने पर महिला के भाई मुंबई पहुंचे और किसी तरह समझा बुझाकर महिला को वापस लाये है। हम लोग चाहते है कि इन लोगो को कड़ी से कड़ी सजा मिले । जिससे यह किसी की बहन बेटी की इज़्ज़त से फिर खिलवाड़ न कर सके। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि 11 जून को मिश्रौलिया थाने में मनकर गांव के निवासी शैलेश की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है ।

आरोपी को लिया हिरासत में

इन्होंने बताया कि 21 मई को सजाउल्लाह सहित 5 लोग उनकी पत्नी को बहला फुसलाकर मुंबई ले गए और इनका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए मुख्य अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। विवेचना प्रचलित है शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Tags: breaking newsgoogle hindi newsGoogle Newshindi newsHindi news updatehindi update newsLatest Newslatest updateNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews 1 india news technews hindi updatenews india hindi breaking newsnews technews tech hindi newsUP Hindi NewsUpdateUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49
Ayushi Dhyani

Ayushi Dhyani

Related Posts

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

UP Panchayat Election Delay:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हजारों दावेदारों और राजनीतिक दलों के लिए बड़ी...

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

Women Empowerment Budget UP: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बजट 2026-27 में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए...

UP Budget 2026: मजदूरों पर खास फोकस, रहने की सुविधा, इलाज और रोजगार के नए अवसरों की घोषणा

UP Budget 2026: मजदूरों पर खास फोकस, रहने की सुविधा, इलाज और रोजगार के नए अवसरों की घोषणा

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

UP Budget 2026 Workers Relief: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने नए बजट में मेहनत करने वाले मजदूरों और असंगठित क्षेत्र...

Rampur Lawyer Murder: रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े गोलीबारी, वकील की हत्या से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Rampur Lawyer Murder: रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े गोलीबारी, वकील की हत्या से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

Rampur Lawyer Murder case: रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। दिनदहाड़े हुई...

Deoria momos jewellery theft case

मोमोज की लालच, मासूम बच्चा और 86 लाख की ज्वेलरी… देवरिया की किस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया

by SYED BUSHRA
February 2, 2026

Deoria Momos Jewellery Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।...

Next Post

Sanjeev Jeeva Case: शूटर विजय यादव के मोबाइल से गायब है सिम कार्ड, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

मिशन 2024 के लिए टीम बीजेपी को मिलेगा नया प्रभारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist