Site icon News1India

राबड़ी देवी के घर पर CBI की कार्रवाई, जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में एक्शन, कुल 14 आरोपियों को जारी किया समन

बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि RJD नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर CBI की टीम पहुंची है। सीबीआई की टीम इस समय राबड़ी देवी के घर पर रेड कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उनके बेटे तेजस्वी यादव विधानसभा में मौजूद हैं। बताया जा रहा हैं कि जमीन के बदले नौकरी मामले में CBI की ये कार्रवाई है।

जांच में जुटी CBI टीम

वहीं पूरा मामला तब सामने आया जब विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला था। इसी दौरान जानकारी मिली की राबड़ी आवास पर सीबीआई की कई गाड़िया पहुंची हैं। और साथ ही अधिकारि भी जांच में जुंटे हुए हैं। वहीं की सुरक्षाकर्मी भी हैं जो भी आवास में जमे हुए हैं।

राबड़ी समेत 14 आरोपियों को समन जारी किया गया

आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह भी पहुंचे हैं। वहीं इससे पहले IRCTC घोटाला मामले में कोर्ट ने लालू य़ादव, राबड़ी देवी, मसीहा भारती सहित 14 आरोपियों को समन जारी कर 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। ये समन ऐसे वक्त पर जारी हुआ है, जब लालू सिंगापुर से हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट करवाकर देश लौटे हैं।

Exit mobile version