Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
CG CRIME: भिलाई के एक होटल में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस - news 1 india

CG CRIME: भिलाई के एक होटल में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई नगर। स्मृति नगर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है कि एक होटल में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक शादीशुदा था। वहीं युवती अविवाहिता थी। भिलाई शहर के स्मृति नगर में स्थित एक निजी होटल में प्रेमी जोड़े ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है। होटल कृष में प्रेंमी जोड़े की लाश एक साथ पंखे से झूलती हुई मिली है। खबर लगने पर पुलिस होटल पहुँची और शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। यह पूरा मामला स्मृति नगर थाने क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार भिलाई के स्मृति नगर थाने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक निजी होटल में जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। होटल के कमरे में दोनों के शव एक साथ फंदे पर लटकते मिले। दोनों शादीशुदा बताए जा रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतारा। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है। वो भिलाई किस काम के लिए आए थे और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। आखि़र प्रेमी जोड़ो का पुरा मामला क्या है

पुलिस ने बताया कि युवती अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। अब अगले दिन दोनों की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली हैं। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है। कोहका निवासी तापशी बाइन (32 वर्ष) का अफरोज खान (36 वर्ष) का साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था जबकि अफरोज पहले से शादीशुदा था। इस बीच दोनों मगंलवार को ही शहर के क्रिश होटल में आए थे। दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम लिया था। तब से दोनों कमरे में ही थे। इसके बाद अगले दिन बुधवार सुबह तक भी दोनों वापस नहीं निकले। जब सुबह काफी देर तक दोनों ने होटल कर्मचारियों से संपर्क ही नहीं किया। तब एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर होटल मैनेजमेंट ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दोनों कमरे के अंदर पंखे में अलग-अलग फंदे से लटके हुए थे।

Exit mobile version