Site icon News1India

Chandauli: संदिग्ध परिस्थिति में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

चन्दौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ी के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया आग पर काबु पाने की कोशिश कर रही है। वहीं घटना की जानकारी के बाद सदर एसडीएम दिग्वीजय प्रताप सिंह, सीओ रामवीर सिंह, कोतवाल राजीव सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने आग की विकराल रूप को देख अन्य फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाने का आदेश दिया। गोदाम के मालिक अयोध्या कुमार ने बताया कि लगभग करीब पांच लाख से जादा का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार अयोध्या कुमार की सदर कोतवाली के स्थानीय कस्बा में शंकर मोड़ के पास एक कबाड़ का गोदाम है। जिसमें शनिवार को दोपहर बाद उनके पिता ने अयोध्या को फोन करके बताया कि गोदाम में रखे गत्ते में अचानक आग लग गई है। ऐसे में अयोध्या गोदाम पर पहुंचा तो देखा कि आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इसके बाद गोदाम मालिक ने इस मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिग्रेड को फोन करके दी। उन्होंने ने  बताया कि आग लगने के आधे घंटे बाद फायर ब्रिग्रेड की दो गाड़िया घटनास्थल पर पहुंची।

Exit mobile version