Site icon News1India

Kuldeep Bishnoi News: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता कुलदीप बिश्नोई

Kuldeep Bishnoi News:  आखिकार पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा का दामन थामिल लिया है। हरियाणा से चार बार विधायक और दो बार सांसद रहे पूर्व कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। बिश्नोई के साथ उनकी पत्नी और पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई भी भाजपा में शामिल हो गईं। बिश्नोई ने दिल्ली केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी महासचिव अरुण सिंह, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे। भाजपा में शामिल होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिश्नोई दंपती का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि कुलदीप बिश्नोई से वह लगातार संपर्क बनाए हुए थे और उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का सहयोग किया।उन्होंने दावा किया कि बिश्नोई बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं। बिश्नोई ने कांग्रेस से दूसरी बार अपना नाता तोड़ा है।
कुलदीप बिश्नोई ने कल ही विधायकी से इस्तीफा दिया था। उन्हें कांग्रेस ने जून में पार्टी से निष्कासित किया था।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने के चलते आदमपुर से विधायक को पिछले महीने कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। कांग्रेस पार्टी से अलग होने के बाद से लगातार बिश्नोई भाजपा से नजदीकी बनाए हुए थे और पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे थे।
कांग्रेस पार्टी से निष्कासित हरियाणा के नेता कुलदीप बिश्नोई ने 24 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से यहां मुलाकात की थी।

Exit mobile version