Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Chandigarh University: अब SIT करेगी MMS कांड की जांच, DGP के.

Chandigarh University: अब SIT करेगी MMS कांड की जांच, DGP के आदेश पर हुई टीम गठित

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड ने अब तुल पकड़ ली है। जिसके चलते दो दिन तक यूनिवर्सिटी और 6 दिन तक कैंपस बंद रखने के आदेश दिए है। हालांकि तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में दो युवक और एक युवती शामिल है। उनसे पूछताछ जारी है। वहीं पंजाब के डीजीपी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामले की जांच के लिए महिला अफसरों की SIT गठित की गई है।

शिमला से 31 वर्षीय युवक गिरफ्तार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो लीक मामले को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। जिसके चलते रविवार देर रात तक छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। वहीं दोनों आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने के बाद भी उनका प्रदर्शन जारी रहा। फिर पुलिस ने छात्रों की मांग पूरी होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शन रोका गया।

जानकारी के अनुसार इस MMS कांड का मुख्य आरोपी शिमला से पकड़ा गया है। दरअसल युवक को उसकी गर्लफ्रेंड हॉस्टल में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो भेजा करती थी। इस मामले में एक और 31 वर्षीय व्यक्ति को पंजाब पुलिस ने शिमला के ढल्ली पुलिस स्टेशन से हिरासत में लिया है। आरोपी छात्रा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

कपड़े बदलते समय और नहाते वक्त बनाया वीडियो

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात उस समय यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया जब हॉस्टल की एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे अपने दोस्त को भेजी और उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जैसे ही छात्राओं को इस बात की खबर लगी तो यूनिवर्सिटी में हंगामा मच गया। यूनिवर्सिटी का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा रोजाना हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाती थी। वह उनके कपड़े बदलते समय और नहाते समय ही यह वीडियो बनाती थी। इसके बाद वह शिमला में अपने दोस्त को वीडियो भेज देती थी। हालांकि कुछ दिनों से लड़कियां उसे नोटिस कर रही थीं लेकिन शनिवार को छात्राओं ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।  इसके बाद उन्होंने संस्थान के अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी।

ये भी पढ़े-Mohali MMS Leak: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामले की अब तक पूरी डीटेल, आखिर कैसे हुई ये घटना

Exit mobile version