Site icon News1India

राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर संसद में मचा बवाल, राजनाथ सिंह हुए नाराज़, कहा- सदन से माफ़ी मांगें कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान से संसद में हंगामा मच गया। बता दें कि कैंब्रिज विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के दैरान राहुल गांधी ने कहा था कि संसद में विपक्ष के माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी के बयान की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निंदा की। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से सदन में माफी की मांग की है। इतना ही नहीं राजनाथ सिंह ने कहा कि “इसी सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया। मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा निंदा की जानी चाहिए और उन्हें सदन के सामने माफी मांगने के लिए कहा जाना चाहिए।”

वहींं राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामे के बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस मामले पर कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी को जितना समय दिया गया था उससे ज्यादा वो बोले हैं, फिर कैसे बोलेते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता है।

उन्होंने भारत के बाहर भारत का कितना अपमान किया। उन्होंने भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए दूसरे देश से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। ये भारत का, भारत के लोकतंत्र का और संसद का अपमान है। वो झूठ बोलकर इस देश का अपमान क्यों कर रहें?

राहुल गांधी को घेर रही बीजेपी

वहीं राहुल गांधी के बयान को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि उनका खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि सांसदों को संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। यह लोकसभा का अपमान है। इस बयान पर सदन के स्पीकर को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। हमारे लोकतंत्र का अपमान करने के लिए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।”

Exit mobile version