Site icon News1India

Char Dham Yatra: अब बाबा केदारनाथ के दर्शन नहीं कर पाएंगे भक्त! नए रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय और मैदानी इलाकों जैसे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली के चमकने के साथ ओलावृष्टि की होने की संभावना जताई गई है। जबकि राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम के बदलते मिजाज का असर उन भक्तों पर पड़ने वाला है जो बाबा केदारनाथ के दर्शन करना चाहते हैं। दरअसल खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन पर 15 मई तक रोक लगा दी है। केदारनाथ के लिए 13 मई तक 1.45 लाख यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया गया है। जिन यात्रियों ने पहले से रजिस्ट्रेशन करवा रखा है वे यात्रा कर सकेंगे। रोजाना 23 हजार श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन रोक लगाई गई थी। इसके बाद 5 से 8 मई तक रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई गई। जिसे अब 15 मई तक बढ़ा दिया है। ऋषिकेश स्थित यात्री बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए ही रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

वहीं अब तक की चारधाम यात्रा पर नजर डालें तो यमुनोत्री की यात्रा पर आए 9, गंगोत्री की यात्रा पर आए 6, केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों हृदय गति रुकने से अपनी जान गवा चुके हैं

Exit mobile version