Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Chardham Yatra 2023: यमुनोत्री में दर्शन के लिए गए 2 तीर्थयात्रियों की

Chardham Yatra 2023: यमुनोत्री में दर्शन के लिए गए 2 तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से हुई मौत

हर दिन हजारों भक्त भगवान के दर्शनों के लिए चार धाम की यात्रा के लिए करते हैं। इस आशा को लेकर कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्री भी यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए आए थे। लेकिन इस दौरान ह्दय की गति रुकने से दोनों की मौत हो गई..

हर दिन हजारों भक्त भगवान के दर्शनों के लिए चार धाम की यात्रा के लिए करते हैं। इस आशा को लेकर कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्री भी यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए आए थे। लेकिन इस दौरान ह्दय की गति रुकने से दोनों की मौत हो गई। बता दें कि गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए अब तक 6 तीर्थयात्री हृदय गति रुकने से अपनी जान गवा चुके हैं तो वहीं दो तीर्थयात्रियों की यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर चोटिल होने से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए संग्राम वीराभद्रा पोंगले (63) पुत्र वीराभद्रा पोंगले निवासी नया बाडगांव रोड सांई धाम लातुर महाराष्ट्र यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर पालीगाड़ के पास अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वहीं कान्तराज अरस (72) पुत्र कृष्ण राज अरस, ग्राम कुडलूर तालूक चेनापटटा, जिला रामनगर कर्नाटक की जानकीचट्टी में देर रात ह्दय की गति रुकने से जान चली गई।

Exit mobile version